हर एक व्यक्ति, उद्योग और देश को रोज़ाना मुश्किलों और खतरों से जूझना पड़ता है। इस वीडियो में देखिये की किस प्रकार गोमेज़ परिवार ने समुदाय, उद्योगों और सरकार की मदद से खतरों को अवसरों में परिवर्तित किया।
गोमेज़ परिवार कि तरह अगर आपकि कोई कहानी है तो वोह हमें बताएं। आपकी भेजी हुई कहानियों को हम शायद विश्व विकास रिपोर्ट में शामिल करेँगे। जल्दि कीजिये क्योंकि कहानी और विचार भेजने का समय समाप्त होता ३१ मई , २०१३ को।
आपके भेजे हुए विचारों का उपयोग कुछ इस प्रकार होगा
दुनिया भर के लोगों से एकत्रित की गईं टिप्पणियाँ विश्व विकास रिपोर्ट के उत्पादन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा हैI आपके मत और विचार किस प्रकार विश्व विकास रिपोर्ट में शामिल किये जायेंगे, उदाहरण स्वरुप निचे दिए गए विश्व विकास रिपोर्ट २०१२ के इन पन्नों को देखिये।
“समाज के सभी वर्गों को समान और निष्पक्ष रुप से सुरक्षा दें। यह नागरिकों और सरकार के बीच के सामाजिक अनबंध का आधार होगा।”
“मैं चार साल से वेरोजगार हूँ। मुझे नौकरी नहीं मिल रहि है क्योंकि मैंने सिर्फ हाई स्कूल तक की पढ़ाई की है। कंपनियां मुझ जैसों को ट्रैनिंग नहीं देना चाहती हैं।” — सर्बिया